जमशेदपुर, फरवरी 18 -- 15वीं राष्ट्रीय मिनी रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य की बालक एवं बालिका टीमें 19 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन से तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होंगी। बालक वर्ग की टीम में विष्णु कुमार यादव, अर्शित अविनाश, आयुष चंद जंघेल, पुलकित कुमार, नवांश प्रताप सिंह, विख्यात उप्पलपति, विहान उप्पलपति, आशुतोष मिश्रा और विवान कुमार शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग की टीम में वैष्णवी आर्या, वर्णिका बारीक, तिथी बेरा, कश्यपी, वर्तिका दुबे, दिशिता कुमारी महतो और निआफ़ खालिद को स्थान दिया गया है। दोनों टीमों के प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार हैं, जो खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। राज्य के खेल प्रेमियों को इन नन्हें खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.