रुद्रपुर, जुलाई 2 -- रुद्रपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 से 30 जून तक आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड की सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदकों के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया। महिला वर्ग में कशिश शर्मा, अंजलि गंगवार, प्रेरणा नेगी, मनजोत कौर, भूमिका, वंशिका और श्वेता भाकुनी ने उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। टीम मैनेजर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को उपविजेता बनाया।स्ट्रोक इवेंट के सिंगल्स मुकाबले में अंजलि गंगवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि डबल्स स्पर्धा में कशिश और वंशिका की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने...