राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 से 30 जून तक आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तराखंड की सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया। महिला वर्ग में कशिश शर्मा, अंजलि गंगवार, प्रेरणा नेगी, मनजोत कौर, भूमिका, वंशिका और श्वेता भाकुनी ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। टीम मैनेजर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड ने समग्र रूप से उपविजेता का खिताब हासिल किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखण्ड का शानदार प्रदर्शन स्ट्रोक इवेंट के सिंगल्स मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.