राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी में बरेली के तैराकों ने जीता कांस्य
बरेली, सितम्बर 15 -- हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में बरेली के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही मास्टर तैराक सुनील कुमार मित्तल के शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन कर एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के करीब 90 तैराकों ने प्रतिभाग किया। इनमें बरेली से सुनील कुमार मित्तल, शुभांशु गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, वीरेंद्र सिंह थापा और अक्षम मित्तल शामिल रहे। इस दौरान सुनील मित्तल व साथियों ने 4x50 मीटर फ्री स्टाइल रिले के 280-319 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं 65-69 वर्ष आयु वर्ग में सुनील ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में चौथा और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 4 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.