धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद। महाराष्ट्र के पुणे स्थित छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, महालुंगे में 24 से 28 अप्रैल तक होनेवाली 32वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व धनबाद के दो अनुभवी खिलाड़ी करेंगे। 70 साल से अधिक आयु वर्ग में झारखंड टीम की ओर से अतनु के. गुप्ता और पोरेश चंद मंडल भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी सिंगल्स, डबल्स एवं टीम स्पर्धाओं में राज्य के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र राज्य टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के 40-80 साल तक के सैकड़ों वेटरन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 में 6 पदक जीत अनुज ने किया नाम रोशन 70 साल से अधिक वर्ग के मुकाबले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.