कोडरमा, जनवरी 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को उरवां में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि मानवाधिकार एसोासएिशन लोक व जनहित में अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना इस एसोसिएशन का उद्देश्य है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.