नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अगर आपकी रुचि मानवाधिकार, कानून और शासन से जुड़े विषयों में है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) जल्द ही 2 हफ्ते का शॉर्ट इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इससे जुड़कर आप मानवाधिकार के बारे में गहराई से जानने का मौका मिलेगा। अगर आप भी मानवाधिकार आयोग के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इस इंटर्नशिप की खास बात यह है कि इस प्रोग्राम के लिए आपको पैसे भी मिलेंगे। क्योंकि इंटर्नशिप पेड है। चलिए जानते हैं कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है।क्या है इंटर्नशिप यह इंटर्नशिप पूरी तरह ऑनलाइन (वर्चुअल) मोड में आयोजित की जाएगी, इसलिए देशभर के छात्र अपने घर से ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। दो सप्ताह की इ...