पटना, मई 26 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नालंदा जिले में मिड डे मील खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार पड़ने की खबर पर डीएम को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 21 मई 2026 को बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में दोपहर के भोजन के बाद 60 छात्रों के बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, छात्रों ने उल्टी, पेट दर्द, मतली और दस्त की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आयोग ने कहा कि यह समाचार छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने बिहार के नालंदा जिले के डीएम को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांग...