लखनऊ, जून 29 -- अलीगंज स्थित बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत और कई अन्य के घायल होने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। प्रदेश सरकार और लखनऊ प्रशासन से जवाब तलब किया है। आयोग ने इसे प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला मानते हुए जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सोमवार को जारी आदेश में आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा-12 के तहत मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। शिकायत में कहा गया था कि अलीगंज के जिस भवन में एनीमेशन स्टूडियो समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे थे, वहां आग लगन...