राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित होगा एसएनएमएमसीएच
रांची, अगस्त 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद को राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके तहत वर्तमान 100 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाकर 250, पीजी सीटों को 16 से बढ़ाकर 200 तथा पोस्ट पीजी की सुपर सपेशलिटी सीटों को 50 करने के अनुरूप आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जाएगी। इसके साथ ही अन्य सहायक सुविधाओं और सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि मेडिकल कॉलेज भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
स्वास्थ्य विभाग का निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के व्यापक पुनर्विकास एवं उन्नयन के लिए 197 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस 197 करोड़ में 2.30 करोड़ की अलग से स्वीकृति आवश्यक मशीन एवं उपकरणों के अधिष्ठापन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.