जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- गोपाल मैदान में रविवार को जोहार ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय मागे पोरोब और जोहार नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुति से माहौल को उत्सव मय बना दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और देर रात तक सांस्कृतिक रंग में डूबे रहे। जनजातीय कलाकारों और पंद्रह डांसर ने प्रस्तुति से धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मागे नृत्य प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए दलों ने भाग लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आदिवासी कला संस्कृति भवन, सोनुवा को प्रथम, पुदगाल चाईबासा को द्वितीय और हो ट्रेडिशनल डांस ग्रुप हरिगुटू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों ने भी आकर्षक नृत्य से दर्शकों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.