जमशेदपुर, जून 1 -- एन. ललिता राव ने गोवा के बंबोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। ललिता राव ने 7.89 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और झारखंड का गौरव बढ़ाया। 30 और 31 मई को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की करीब 800 महिला मास्टर्स एथलीट हिस्सा ले रही हैं। झारखंड से 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। झारखंड दल के प्रमुख विजय सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए ललिता राव को बधाई दी। वहीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने भी उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...