छपरा, मार्च 12 -- फोटो- 7- दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री ललन सिंह द्वारा सम्मानित होते मुखिया प्रियंका सिंह तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड की डेवढ़ी पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में सम्मानित किया गया। 11 मार्च 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार तथा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से उन्हें सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुखिया प्रियंका सिंह ने बताया कि पंचायत में महिलाओं के हित में कई उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं, जिनकी समीक्षा के बाद उन्हें सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर मुखिया बिनोद कुमार सिंह, अमित कुमार ...