बुलंदशहर, फरवरी 13 -- नगर के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हिंद जन सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान समिति कार्यकर्ताओं ने महिला शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम है। शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देती हैं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान इंदु त्रिवेदी, चंद्रमुखी, आशा वर्मा, अंशु त्रिपाठी, अनुपम त्यागी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...