कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार। वरीय संवाददाता राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, कटिहार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता डॉ विनोद कुमार ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, उप निदेशक अल्पसंख्यक पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा की छात्राओं के बीच एमएचएम किट का वितरण किया गया। यह वितरण महिला बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के ...