बोकारो, दिसम्बर 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 के आयोजन से संबंधित एक बैठक उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 500 महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। सभी के रहने, खाने सहित अन्य व्यवस्थाएं जीजीपीएस में की जाएगी। इसके लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला खेल पदाधिकारी कार्यरत रहेगी। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, असम, मणिपुर, मेघालय, छत्तीसगढ़, व उड़ीसा के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए समिति व उप समिति गठित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.