मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी,निज संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बुधवार को मधुबनी आएगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे डीआरडीए सभागार में जन समस्याओं के समाधान के लिए जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिले की महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, सामाजिक भेदभाव, सहायता, पुनर्वास तथा अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें और सुझाव सीधे आयोग की सदस्या के समक्ष रख सकेंगी। वे जिला जेल, सखी वन स्टॉप सेंटर और शहरी अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.