हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरूवार को पीड़ित एवं आरोपियों के गांव पहुंचकर दौरा किया। टीम में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी, लॉ ऑफिसर मनमोहन वर्मा तथा सीनियर कॉर्डिनेटर कंचन खट्टर शामिल थे। आयोग की टीम के साथ विष्णुगढ़ प्रखंड प्रशासन की टीम भी शामिल रही। आयोग के सदस्य मृतक की मां सह आरोपी रेशमी देवी के घर पहुंची और घर के सभी सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित एवं आरोपी दोनों के परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की पूरी जानकारी हासिल की। इसके अलावा प्रखंड प्रशासन से पीड़ित परिजनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम आरोपी भगतीन के घर भी पहुंची। उसके पूरे घर और पूजास्थल का निरीक्षण किया। भगतीन के परिवार वालों के बारे में पूरी जानकारी ली। बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.