मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी,एक संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने बुधवार शात करीब आठ बजे को सदर अस्पताल, मधुबनी का दौरा कर महिला स्वास्थ्य सेवाओं और प्रसव संबंधी सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने मॉडल अस्पताल,प्रसव कक्षा,प्रसूति वार्ड,मातृ एवं शिशु कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयोग की प्रतिनिधि ममता कुमारी ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों से सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अनुभव और सुझाव भी प्राप्त किए। अधिकांश मरीजों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को दी जा रही नियमित जांच, परामर्श और...