राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला बंदियों के पुनर्वास मॉडल को सराहा
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोमवार को डासना स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पुनर्वास कार्यक्रमों और कौशल विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कारागार प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों और पुस्तकालयों की सराहना की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कारागार पहुंचने पर महिला बैरकों का निरीक्षण किया और महिला बंदियों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य सुविधाओं, खानपान, कानूनी सहायता तथा बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.