दुमका, मार्च 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। देवनगरी बाबा बासुकीनाथ धाम में चैत कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि पर शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने पूजा-अर्चना किया। यहां उन्हें मंदिर के गर्भगृह में वैदिक पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच षोड्षोपचार विधि से पूजा पाठ कराया गया। फौजदारी बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण करने के पश्चात उन्होंने माता पार्वती, काली और राजराजेश्वरी पीतांबरा मां बगलामुखी के मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पैतृक पंडा के मौजूदगी में एक भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाबा बासुकीनाथ माता पार्वती सहित समस्त देवी देवताओं की आरती की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का काफिला जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत के लिए दुमका निकल पड़ा। उधर राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.