जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 और मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर बुधवार को सिविल जज और सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देखरेख में एडीआर भवन दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने, आपसी तालमेल और तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद न्यायालय के सिविल जज सीनियर डिवीजन और सिविल जज जूनियर डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.