चतरा, जनवरी 24 -- चतरा, संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.