बिजनौर, जनवरी 22 -- धामपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान छात्राओं द्वारा "मतदान हमारा अधिकार है", "पहले मतदान फिर जलपान" जैसे प्रेरक नारे लगाए गए, जिससे आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा देवी ने बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। मतदाता जागरूकता रैली में छात्राएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए नारे लगाती हुई चल रही थीं। मतदाता जागरूकता रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर सुभाष चौक पहुंची। कार्यक्रम में सविता रानी, कुमारी अंजली, नीरज, निधि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.