रामपुर, जनवरी 22 -- मिलक। गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर नगर के रेशम आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी रीता जैसवार के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया बही निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेशम प्यारी इंटर कॉलेज की प्रिया, द्वितीय पर गुरु अमरदास इंटर कॉलेज की कुमारी अंशु, तृतीय पर आर्य विद्यालय पर राहुल रहे। बही रांगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मन्दिर की दीपिका, शर्तिक, आराध्या शर्मा , द्वितीय स्थान पर रेशम प्यारी इंटर कॉलेज की रिंकी, राखी, दीक्षा और रिया खान रही। तृतिय स्थान पर गुरु अमरदास इंटर कॉलेज की मानवी, साक्षी, मुक्ति रही। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान...