बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय व शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की पूर्व संध्या पर 'मतदाता जागरूकता रैली' निकाली गई। जिसका उद्देश्य स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी वयस्क नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें देश के प्रति जागरूक करने एवं मतदाता विशेष पहचान पुनरीक्षण के लिए प्रेरित करना था। मतदाता जागरूकता रैली को कॉलेज से हरी झण्डी दिखाकर कॉलेज प्राचार्य डॉ अश्वनी कुमार गुप्ता ने रवाना किया। रैली कॉलेज से चल कर सतरिख कोतवाली होते हुए सतरिख चौराहा पहुची। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होते हुए काजियाना मोहल्ला से होते हुए दरगाह रोड से गढ़ी प्रथम एवं द्वितीय मोहल्ला होते हुए सतरिख बाजार पहुंची। जिस...