जमशेदपुर, जनवरी 24 -- डीबीएमएस महाविद्यालय में एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। दिनांक 23 जनवरी को सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ एन. एस. एस. इकाई 1,कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा दिलाई गई, जिसमें सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।दिनांक 24 जनवरी को महाविद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें एक जागरूक नागरिक के रूप में मतदान के महत्व एवं मूल्य पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर प्राचार्या महोदया डॉ जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग होना चाहिए। वहीं उप-प्राचार्या महोदया डॉ मोनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.