देवघर, मई 3 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम वार्ड संख्या 3 स्थित रोहिणी हटिया चौक पर इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) का 79वां स्थापना दिवस सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर मजदूर वर्गों एवं अन्य लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी साझा की गई। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि इंटक के प्रयासों से देश के मजदूरों को कई अधिकार मिले हैं। संगठन ने हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि इंटक मजदूरों के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती है। मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में संगठन की अहम भूमिका रही है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर देवघर जिला इंटक ने निकाली रैली कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में सचिव सह कार्यालय प्रभारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.