बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय की नाट्य संस्था सुरभि ने मुंबई में अपनी प्रभावशाली रंगमंचीय प्रस्तुति के जरिए जिले की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। बीते शनिवार को मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित केशव गोरे ट्रस्ट के सभागार में भारतेंदु हरिश्चंद्र की चर्चित रचना 'सबै जात गोपाल की' का मंचन किया गया। बतरस की ओर से आयोजित 'भारतेंदु-स्मरण' कार्यक्रम में सुरभि की प्रस्तुति ने बेगूसराय के रंगकर्म की रचनात्मक क्षमता और सामाजिक सरोकारों को सामने रखा। सुरभि की इस प्रस्तुति ने साबित किया कि बेगूसराय का रंगमंच स्थानीय सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक आयोजनों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की क्षमता रखता है। साहित्य, कला और जनचेतना की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने रंगमंच ...