राष्ट्रीय मंच पर बलिया की शिप्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बलिया, जून 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 'मेरा युवा भारत' की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संसद-2026 कार्यक्रम में जिले की प्रतिभागी शिप्रा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरव बढ़ाया है।विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत नौ मार्च को टीडी कालेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिप्रा सिंह को एक से तीन मई तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया था। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद शिप्रा सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के विकसित भारत युवा संसद के लिए हुआ। इसका आयोजन 15 से 17 जून तक सेंट्रल हॉल, संविधान सदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.