राष्ट्रीय मंच पर चमकी उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम
रिषिकेष, नवम्बर 6 -- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीबीआरएन प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने प्रथम और बिहार एसडीआरएफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गाजियाबाद में दो से चार नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले बठिंडा में आयोजित नॉर्थ जोन सीबीआरएन प्रतियोगिता में भी एसडीआरएफ उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राष्ट्रीय एसडीआरएफ सीबीआरएन प्रतियोगिता में तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.