औरंगाबाद, जून 20 -- हैदराबाद में आयोजित प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं नेशनल काउंसिल मीट में देश भर के लगभग तीन सौ विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में औरंगाबाद के शिक्षाविद् वीरेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण नेतृत्व तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित "एजुकेशनल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया। बैठक में विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, होमवर्क का तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीकी उपकरणों के शिक्षा पर प्रभाव जैसे ...