राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना यूपी
मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में चल रही आमंत्रण राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। बारिश से प्रभावित यह मैच छह-छह ओवर का खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 12 रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम के लिए अक्षय ने सर्वाधिक 30 रनों की यादगार पारी खेली। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने 06 ओवर में 56 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से अक्षय ने 30 रन और चन्दन ने नौ रन बनाए। महाराष्ट्र की ओर से प्रशांत ने दो व राजकुमार ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 06 ओवर में मात्र 44 रन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.