दरभंगा, मार्च 13 -- बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय परिसर में गुरुवार को परशुराम सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त बैनर तले एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार झा ने की। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण जैसे समसामयिक मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। कन्हैय गांव के बलराम कुंवर ने कहा कि इन विषयों पर ब्राह्मण समाज के लोगों में असंतोष है और सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखना हर नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.