मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मड़वन। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा मुजफ्फरपुर के संस्थापक एवं प्रदेश महासचिव मुरारी तिवारी (58) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने बैरिया स्थित चाणक्यपुरी आवास पर अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन के निवासी थे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम झा, मुकुल झा, पंडित विष्णुकांत झा, पंडित पप्पू मिश्रा, अरविंद दुबे, गुरुशरण झा तथा मुरारी झा सहित अन्य ने कहा कि मुरारी तिवारी का जीवन समाज सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.