मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महर्षि दयानंद धाम के प्रांगण में महापुरुषों को समर्पित राष्ट्रीय बौद्धिक महाधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे कर याद किया गया। इस दौरान अनेक मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका प्रीति आर्या व सविता राणा आर्या निरूपडा यज्ञ ब्रह्मा रही। अधिवेशन में महापुरुष स्मृति सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह मलिक ने कहा कि भारतवर्ष के इतिहास में अमर बलिदानी वीरवर गोकुला सिंह,1857 क्रांति के अमर शहीद क्रांतिकारी महाराजा नाहर सिंह,अमर संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत ने अपनी वाणी से लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जीवनगाथाओं पर आधारित महाग्रंथ लिखा जायेगा तथा जनसंपर्क कर समाज में फैली बुराईय...