देहरादून, मार्च 31 -- सोशल बलूनी बॉक्सिंग एकेडमी देहरादून के बॉक्सर प्रिंस चंद 80 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 4 से 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित सातवीं जूनियर बालक,बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) में आयोजित किया गया था। इस चयन प्रक्रिया में देहरादून जिले से प्रिंस चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 प्लस भार वर्ग में अपना स्थान पक्का किया।प्रिंस चंद सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकैडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विपिन बलूनी ने उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.