राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जज बने संजीव दीक्षित
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। जालंधर में 23 से 29 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर के वरिष्ठ बॉक्सिंग अधिकारी संजीव दीक्षित को निर्णायक (जज) नियुक्त किया गया है। वह प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके चयन पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। शुभकामनाएं देने वालों में वीरेंद्र तिवारी, अरुण शर्मा, श्याम मिश्रा, भगवानजी, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, गणेश प्रताप सिंह और कल्पना शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.