राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर के लक्की ने जीता कांस्य पदक
भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित पांचवी सब जूनियर (अंडर-15) राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर के लकी कुमार ने कांस्य पदक जीता है। यह आयोजन 22 से 29 जून तक था। लकी ने 67 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की है। कोच राजन कुमार ने बताया कि उसके पिता श्रवण कुमार महतो हैं। लकी अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर पहुंचा है। इस उपलब्धि पर बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव स्मिता कुमारी, भागलपुर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फरमूद अंसारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर के लक्की ने जीता कांस्य पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.