राष्ट्रीय बैडमिंटन में चमके हल्द्वानी के सार्थक, दो पदक जीते
हल्द्वानी, मई 20 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गोवा में आयोजित ऑल इंडिया योनेक्स सनराइज मिनी सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में हल्द्वानी निवासी सार्थक जोशी ने ब्वॉयज सिंगल्स में रजत और डबल्स में कांस्य पदक जीता है। टूर्नामेंट में बीते 13 से 18 मई तक चला।अंडर-13 आयु वर्ग में सार्थक ने क्वार्टर फाइनल में मणिपुर के देवाशीष सिंह को 21-16, 23-25, 21-12 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में दिल्ली के अर्पित बालियान को 21-11, 21-11 से हराया। फाइनल में मध्य प्रदेश के इश्मित अरोरा के खिलाफ संघर्ष के बाद भी 22-20, 8-21, 21-9 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। डबल्स में उन्होंने आंध्र के रेहान डुडेकुला के साथ कोर्ट पर उतरते हुए सेमीफाइनल तक जगह बनाई जहां आंध्र प्रदेश के हर्षित वेंकटा साईं ए और दिल्ली के हितेन की जोड़ी से 21-17, 14-21, 21-17 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.