काशीपुर, सितम्बर 25 -- काशीपुर/जसपुर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 51वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों और एक कोच का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। टीम में कोच अर्पिता समेत रुद्रपुर की एकमप्रीत कौर, काशीपुर के आदित्य चौहान और शनाया पाल का खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अतुल चंद्रा ने बताया कि देहरादून में 13 और 14 सितंबर को 22वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। यह भी पढ़ें- Nainital News: स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलेंगे शौर्य पाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...