कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2026 में कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। जिले की 21 चलंत स्वास्थ्य टीमों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहुंचकर 9,312 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। वार्षिक लक्ष्य 25,920 के विरुद्ध अब तक 21,639 बच्चों तक पहुंच बनाते हुए 83.5 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। स्वास्थ्य समिति के एक रिपोर्ट के अनुसार आजमनगर, प्राणपुर और कदवा प्रखंड ने शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि मनिहारी की टीम केवल 45 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर सकी। आजमनगर में 214 आंगनबाड़ी केंद्र एवं 2 विद्यालयों में 1,366 बच्चों की जांच हुई। अमदाबाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.