लखीमपुरखीरी, मई 25 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 9 माह के अब्दुल कादिर का सफलतापूर्वक निशुल्क ऑपरेशन कराया गया। अब्दुल कादिर के पिता रईस अहमद और मां रिजवाना को स्वास्थ्य विभाग में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा था। बच्चे को 8 मई को भर्ती कराया गया था और 12 मई को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी की। ऑपरेशन के समय बच्चे का वजन 6 किलोग्राम और लंबाई 68 सेंटीमीटर दर्ज की गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। परिजनों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर पारस गुप्ता और चिकित्सकीय टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 9 माह के बच्चे की निशुल्क सर्जरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...