राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 43 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
पाकुड़, अगस्त 18 -- प्रखंड अंतर्गत गणपुरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तालडीह में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करना, आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद बच्चों को बेहतर उपचार के लिए रेफरल सहायता प्रदान करना है। इसी क्रम में विद्यालय में कुल 43 बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 20 बालक और 23 बालिकाएं शामिल रहीं। जांच के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक पहलुओं की जांच कर उन्हें उचित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.