पूर्णिया, मार्च 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलंत चिकित्सा दल द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुकरौन मकतब में एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 बच्चों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 3 बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम, 18 बच्चों का 10 ग्राम, 24 बच्चों का 12 ग्राम तथा 6 बच्चों का 14 ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। जिन बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम पाया गया, उन्हें आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, गुड़, चना और फलों का नियमित सेवन करने पर जोर दिया। शिविर के दौरान बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत...