पूर्णिया, मार्च 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलंत चिकित्सा दल द्वारा उत्क्रमित धमदाहा प्रखंड के उच्च विद्यालय कुकरौन मकतब में एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 51 बच्चों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया।जांच के दौरान 3 बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम/डेसीलीटर, 18 बच्चों का 10 ग्राम/डेसीलीटर, 24 बच्चों का 12 ग्राम/डेसीलीटर तथा 6 बच्चों का 14 ग्राम/डेसीलीटर पाया गया। जिन बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम/डेसीलीटर से कम पाया गया,उन्हें आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित आहार के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, गुड़, चना, एवं फल का नियमित सेवन करने के कहा गया है। शिविर के दौरान बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.