पिथौरागढ़, जून 12 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी व सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे बाल साहित्यकारों ने बाल साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। शुक्रवार को डाइट के प्राचार्य भास्करानंद पांडे व रतन सिंह किरमौलिया ने दीप जलाकर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में बाल साहित्य और सोशल मीडिया विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. धाराबल्लभ पांडेय ने कहा कि भारत में बाल साहित्य की परंपरा अत्यंत प्राचीन और समृद्ध रही है। यह भी पढ़ें- बाल लेखन कार्यशाला में 84 बच्चों ने बनाई हस्तलिखित पुस्तकें वर्तमान समय में भी बाल साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ...