उरई, अप्रैल 13 -- उरई, संवाददाता। जालौन की नवाचारी शिक्षिका हिना नाज को उनकी साहित्यिक और शैक्षिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान 2026 से नवाजा गया। शिक्षिका की उपलब्धि पर जिले के शिक्षकों ने बधाई देते हुए खुशी जताई है। जनपद जालौन के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दौनापुर ब्लॉक कुठौन्द में शिक्षिका हिना नाज कार्यरत हैं। लखनऊ में आयोजित शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के भव्य समारोह में हिना नाज को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान पुस्तकों में लेखन, सह संपादन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर अभिनव प्रयोगों के लिए दिया गया है। समारोह के दौरान अन्विति मेरी शिक्षकीय यात्रा सहित आठ महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी हुआ, जिसमें हिना नाज ने सहलेखिका के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिना नाज को लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.