घाटशिला, दिसम्बर 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय टाटानगर में 53वीं संभागीय स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय रांची संभाग के 42 विद्यालयों सहित केंद्रीय विद्यालय सुरदा ने भी भाग लिया। इस प्रदर्शनी का विषय 'प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम' था। यह प्रदर्शनी भारत सरकार के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अंतर्गत आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय सुरदा की कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा सुप्रिया भकत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने के पश्चात अब सुप्रिया भकत को मुंबई में अप्रैल माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.