कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के 11वीं के छात्र राज पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उभरती हुई प्रौद्योगिकी श्रेणी में प्रथम स्थाल हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन पर शनिवार को वह जैसे ही सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरे तो शिक्षकों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नई दिल्ली स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज के विरंदा हाउस में 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से बाल वैज्ञानिक शामिल हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दोआबा के राज पांडेय ने एंटी स्लीप अलार्म और एआई आधारित फाइटर कार का अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनका यह मॉडल भारतीय सैनिकों की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती को ध्यान में रखकर तैय...